बैरसिया: भोपाल में ₹1.89 करोड़ की लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड प्रियांक शर्मा गिरफ्तार
भोपाल में 1.89 करोड़ की संगठित लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड प्रियांक शर्मा गिरफ्तार। IAS अकादमी संचालिका को सेमिनार के बहाने बुलाकर बनाया बंधक।पिस्टल-कट्टे की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर रकम ट्रांसफर कराई। क्राइम ब्रांच की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटों में पूरी रकम होल्ड। मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश।