सुनेल: क्षेत्र के रूपपुरा मार्ग पर खेत में लगी आग, गेहूं की फसल जल गई
Sunel, Jhalawar | Apr 11, 2026 पिड़ावा क्षेत्र के रूपपुरा मार्ग पर शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात्रि में अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई।जिससे गेहूं की फसल जल गई। दमकल कर्मी श्यामलाल ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे बताया कि अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दो किसानों के खेतों में उगी करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।