जिला पुलिस का नशामुक्त जागरूकता अभियान गांव दर गांव लगातार जारी ।
नशामुक्त टीम ने खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का दिया संदेश ।
कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने 3 अगस्त 26 को नशामुक्त टीम के सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है।
Thanesar, Kurukshetra | Aug 4, 2026