गुनौर: बाल श्रम निषेध दिवस पर पन्ना नगर में श्रम विभाग के द्वारा समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से निकाली गई जागरूकता रैली
Gunnor, Panna | Jun 12, 2024 श्रम विभाग द्वारा बुधवार को विश्व बाल श्रम दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाली गई। समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली अजयगढ़ चौराहा से आरंभ होकर बड़ा बाजार होते हुए नगर पालिका परिषद पन्ना कार्यालय पर समाप्त हुई।