पन्ना: श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में 13 वर्षीय बाल व्यास की कथा सुनने के लिए उमड़ी भीड़
Panna, Panna | Jun 13, 2024 मंदिरों की नगरी पन्ना में हमेशा धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं और दूर दराज क्षेत्रों से कथा वाचक एवं धर्म गुरुओं का आगमन भी होता रहता है। वर्तमान में भगवान श्री जुगल किशोर मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। वृंदावन धाम से श्रीश्री 108 श्री राधेश्याम महाराज कथा प्रवक्ता के रूप में पहुंच चुके हैं।