संभल: 24 कोसी परिक्रमा मार्ग पर रोक की याचिका खारिज, न्याय और आस्था की विजय, समिति ने परशुराम चौक पर जश्न मनाया
24 कोसी मासिक परिक्रमा समिति ने हाई कोर्ट द्वारा 24 कोसी परिक्रमा मार्ग पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज की जाने का स्वागत करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न बनाया और प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल परिक्रमा मार्ग के निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं करेगा,बल्कि संभल की धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को मजबूती देगा।