बखरी: राटन पंचायत में विकास कार्य के गुणवत्ता पर उठे सवाल,वार्ड नंबर 7 के लोगों ने जताई आपत्ति
राटन पंचायत में विकास कार्य में गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. वार्ड नंबर 7 में बाबा स्थान में लगाए गए टाइल्स की गुणवत्ता खराब है. टाइल्स लगाने के दौरान सीमेंट का उचित इस्तेमाल नहीं किया गया है. जिसके कारण टाइल्स कमजोर हो गया है. और हाथ से ही उखड़ने लगा है. लोगों ने इसकी जांच करने की मांग की है.