शाहगंज: जमदहां गांव में मिट्टी लेवलिंग विवाद में दो लोग गिरफ्तार, शांतिभंग के मामले में चालान
जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहां गांव में मिट्टी लेवलिंग को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। खेतासराय पुलिस ने मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।