जयनगर: जयनगर प्रखंड में जनगणना को लेकर व्यापक प्रशिक्षण शुरू
जयनगर प्रखंड में जनगणना को लेकर व्यापक प्रशिक्षण शुरू जयनगर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में आगामी जनगणना कार्य को लेकर प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी गई है। यह प्रशिक्षण 27 अप्रैल से 09 मई तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी प्रगणक एवं सर्किल सुपरवाइजर भाग ले रहे हैं। प्रखंड में कुल 279 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनके लिए 279 प्रगणक