हथौड़ी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन।
बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हथौड़ी थाना परिसर में चाइल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी-1 अलय वत्स द्वारा थाना क्षेत्र के गणमान्य लोगों, बच्चों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के बीच कॉपी एवं कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा एवं पढ़ाई के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा की स्थिति में वे बिना किसी डर या झिझक के पुलिस से सहायता ले सकते हैं। वहीं, हथौड़ी थानाध्यक्ष सतनारायण शर्मा ने कहा कि चाइल्ड हेल्प डेस्क के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए पुलिस एवं समाज का यह प्रयास निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है।
#ChildHelpDesk #HathauriPoliceStation #ChildSafety #ChildProtection #Education #PoliceInitiative
Fatehpur, Gaya | Oct 2, 2026