बटेश्वर देवोत्थान एकादशी की पावन सुबह ब्रज की काशी बटेश्वर धाम शिवभक्ति और आस्था से गूंज उठा। सुबह आठ बजे महामंडलेश्वर बाबा बालक दास जी महाराज के नेतृत्व में नागा साधुओं की सप्तकोसी परिक्रमा आरंभ हुई, जिसमें साधु-संतों ने विश्व कल्याण और शांति की कामना की। मार्ग में साधुओं ने तलवार, गदा और चक्र संचालन का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।