रायबरेली: कोनचन्दा मऊ के पास मामूली विवाद में दबंगों ने अधेड़ की जमकर की पिटाई, अधेड़ व्यक्ति को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
मामूली वाद विवाद के चलते अधेड़ व्यक्ति को दिनांक 13 जनवरी रात्रि 9:30 बजे सड़क पर पहले से मौजूद दबंगों ने बाइक रोककर अधेड़ व्यक्ति की पिटाई कर दी। परिजनों को जानकारी होते ही अधेड़ को घायल अवस्था मे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जहां अधेड़ का इलाज किया जा रहा है।पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।