*इंदौर में हाथी को गुड़ खिलाने गए ऑटो चालक पर हाथी ने किया जानलेवा हमला हुई मौत।*
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजनगर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां हाथी को खाना खिलाने पहुंचे ऑटो चालक विजय उर्फ लक्ष्मण राव पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। हाथी ने युवक को अपनी सूंड से उठाकर सड़क पर जोर से पटक दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Mauganj, Rewa | Jul 27, 2026