बिजनौर: बिजनौर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित, 12 परीक्षा केंद्रों पर 5624 परीक्षार्थी शामिल, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
Bijnor, Bijnor | May 3, 2026 बिजनौर जिले में आज नीट यूजी परीक्षा आयोजित की गई रविवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक पाली में यह परीक्षा संपन्न होगी जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर करीब 5624 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सीसीटीवी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।