सिमडेगा: मधुबन जंगल नदी में अवैध बालू उठाव करते ट्रैक्टर को पुलिस ने किया ज़ब्त, सिमडेगा थाने में मामला दर्ज
सिमडेगा के मधुबन जंगल नदी में सोमवार को पुलिस ने अवैध बालू उठाव करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भिखारी राम ने बताया कि सूचना मिली थी जिसके बाद गश्ती टीम द्वारा उसे पकड़ा और थाने में लाया।इधर इस मामले में 3:00 बजे थाना में मामला दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।