सूरजगढ़: सूरजगढ़ा पुलिस ने अवैध बालू लोड ट्रैक्टर के साथ चालक को तथा एक NBW वारंटी को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा गया
सूरजगढ़ा पुलिस ने अलीनगर गांव से बालू ओवरलोड ट्रैक्टर के साथ गढ़ी बिशनपुर गांव के रहने वाले आजाद मंडल के पुत्र ट्रैक्टर चालक सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. मामले की प्राथमिकी दर्ज किया गया.इधर कटेहर गांव से प्रताड़ना मामले में NBW वारंटी उत्तम कुमार को गिरफ्तार किया गया. बुधवार अपराह्न 12:30 बजे इन्हें सूर्यगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया.