पूरनपुर: हजारा में युवती के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में छह नामजद पर दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 8 जुलाई की रात करीब 12 बजे आरोपी उनकी बेटी को जबरन कार में बैठाकर ले गए और विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मुख्य आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।