शिवपुरी नगर: गेहूं के पैसे ठगे जाने पर पिता ने दी आत्मदाह की धमकी, बेटी की डोली उठने से पहले मंडराया मातम
एक तरफ जहां 19 तारीख को होने वाली बेटी की शादी को लेकर घर में मंगल गीत गूंजने चाहिए थे, वहीं आज एक लाचार पिता अपनी खून-पसीने की कमाई वापस पाने के लिए कलेक्ट्रेट के चक्कर काट रहा है। मामला शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील के ग्राम उमरी खुर्द का है, जहां एक किसान परिवार ऑनलाइन धोखाधड़ी और प्रशासनिक लेट-लतीफी का शिकार हो गया है।