खरीक: महादेवपुर गंगा घाट में डूबने से छात्र की मौत
नवगछिया के महादेवपुर गंगा घाट में सोमवार को स्नान के दौरान 22 वर्षीय छात्र छोटू कुमार की डूबने से मौत हो गई। मधेपुरा के सिंघेश्वर स्थान निवासी छोटू स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन के बाद उसका शव बरामद किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छाया है। परिजनों ने घाट पर सुरक्षा व्