फरेंदा: फरेन्दा में 11वीं की छात्रा अंशिका चौरसिया बनी एक दिन की क्षेत्राधिकारी
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत फरेन्दा में 11वीं की छात्रा अंशिका चौरसिया को एक दिन का क्षेत्राधिकारी बनाया गया। अंशिका ने पदभार संभालते ही वायरलेस सेट से सर्किल के सभी थानों की महिला हेल्प डेस्क से संवाद किया और पीआरवी के रिस्पांस टाइम की जानकारी ली। महिला आवेदिका से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं और नारी सुरक्षा व सम्मान के लिए संवेदनशील व्यवहार अपनाने का संदेश दिया