फरेंदा: बृजमनगंज में भरत मिलाप के साथ रामलीला का भव्य समापन हुआ
बृजमनगंज नगर पंचायत में आयोजित दो दिवसीय रामलीला का बीती रात भरत मिलाप के साथ समापन हुआ। रावण वध के बाद प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन पर नगरवासियों ने भव्य स्वागत किया। ठाकुरद्वारा परिसर में हुए भरत मिलाप के दौरान भावुक दृश्य देखने को मिले। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने पूजा-अर्चना की। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और नगर