फरेंदा: एसपी ने फरेंदा कस्बे में किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा का एहसास कराया
बुधवार को 8 बजे आगामी त्यौहार दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए फरेंदा कस्बे में एसपी सोमेंद्र मीणा ने पैदल मार्च निकाल कर सुरक्षा का एहसास कराया है। तथा थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक समेत अन्य पुलिस कर्मियों को त्यौहार के दौरान विशेष नजर बनाने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों से शांति पूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की।