फरेंदा: लेहड़ा स्टेशन के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर हुई मौत
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के लेहड़ा स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर काली जींस, सफेद छींटदार शर्ट और गर्दन में काला ताबीज मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने कार्रवाई की