फरेंदा: ग्राम परासखाड़ में मिशन शक्ति के तहत चलाया गया जागरूकता अभियान
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत कोल्हुई पुलिस द्वारा ग्राम परासखाड़ में महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को सुरक्षा, अधिकार व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला उपनिरीक्षक रियाशू यादव व टीम ने महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पॉक्सो एक्ट व अन्य योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।