गुन्नौर: कस्बा गवां में पकौड़ी बनाने के लिए पैरों से आलू धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
रजपुरा थाना क्षेत्र कस्बा गवां में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार मे एक दुकानदार भगोने में आलू डालकर पैरों से धुलाई कर रहा था। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों को बाजार से पकौड़ी खरीद कर खाते समय साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कस्बे में पैरों से आलू की धुलाई के बाद पकौड़ी बनाकर आपको खिलाई जा रही है।