नामकुम: डोरंडा थाना क्षेत्र में मारपीट से युवक की मौत, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
Namkum, Ranchi | Feb 8, 2026 डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट की घटना में एक युवक अभिषेक लोहरा की मौत हो गई है। युवक अभिषेक लोहरा की मौत के बाद डोरंडा थाना में रविवार दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने मारपीट की घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शंकर लोहरा नामक युवक को गिरफ्तार किया हैं।