पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर से गरमाई राजनीति, 'फ्यूचर सीएम' पर बढ़ी चर्चा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली जाते ही बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे राजधानी पटना में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों में उनके बेटे निशांत कुमार को “फ्यूचर CM” बताए जाने से सियासी पारा चढ़ गया है। इन पोस्टरों ने जेडीयू के भीतर चल रही खींचतान को उजागर कर दिया है। पहले से चल रही नाराजगी अब खुलकर सामने आने लगी है।