Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

हरदोई: हरदोई में शराब पीने के दौरान पानी लाने को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, धारदार हथियार से दोस्त पर हमला, लखनऊ रेफर

Hardoi, Hardoi | Apr 27, 2026

MORE NEWS

बदायूँ: चंदोई गांव में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

​बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के चंदोई गांव से खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई तीखी झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है।

​क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदोई गांव में दो पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है।

​पुलिस कार्रवाई की प्रतीक्षा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में आधिकारिक जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

बदायूँ: चंदोई गांव में खेत विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ​बदायूँ। उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले के चंदोई गांव से खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई तीखी झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। ​क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदोई गांव में दो पक्षों के बीच खेत की जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। ​पुलिस कार्रवाई की प्रतीक्षा घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में आधिकारिक जांच की जा रही है और पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

बिहार के सरकारी स्कूल में दबंगई! छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

​बिहार: राज्य के एक सरकारी स्कूल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों/कर्मचारियों के रवैये पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

​वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

​सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी मासूम छात्र के साथ ऐसा बर्ताव न हो सके।

बिहार के सरकारी स्कूल में दबंगई! छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल ​बिहार: राज्य के एक सरकारी स्कूल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों/कर्मचारियों के रवैये पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ​वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ​सोशल मीडिया पर यूजर इस वीडियो को शेयर करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी मासूम छात्र के साथ ऐसा बर्ताव न हो सके।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक आवास के निकट सरयू नहर में एक अज्ञात शव बहता हुआ दिखाई दिया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। फिलहाल शव किसका है और वह नहर में कैसे पहुंचा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान और मामले की जांच की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक आवास के निकट सरयू नहर में एक अज्ञात शव बहता हुआ दिखाई दिया। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने शव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। फिलहाल शव किसका है और वह नहर में कैसे पहुंचा, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा शव की पहचान और मामले की जांच की जा रही है। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

भूमि विवाद में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, जेसीबी चालक घायल

हरदोई बेनीगंज  कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव पट्टी में मंगलवार को भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में जमकर बरसे ईंट पत्थर, जिसमें जेसीबी चालक हुआ घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापनगर चौकी पुलिस ने घायल जेसीबी चालक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।बताते चलें कि पट्टी नयागांव निवासी कपिल अवस्थी व अवनीश अवस्थी पुत्रगण इंद्रसेन अवस्थी ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित एक भूमि पर बीते एक दशक से उनके परिवार का कब्जा है, उक्त भूमि का बैनामा उनकी पारिवारिक सदस्य कुसुमा देवी के नाम नयागांव निवासी रामसेवक से कराया गया था, इंद्रसेन के अनुसार उक्त जमीन पर मंगलवार को विपक्षियों द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया, और अपनी जमीन की सफाई के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई, और जैसे ही जेसीबी कार्य शुरू करने पहुंची, तभी विपक्षी लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे जेसीबी चालक शरद कुमार निवासी ग्राम भिठौली थाना मिश्रिख गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे दो लोगों को हिरासत मे ले लिया जिससे तनाव पूर्ण माहौल पर काबू पाया जा सका तत्पश्चात घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।घटना को लेकर इंद्रसेन अवस्थी ने विपक्षियों द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया गया जबकि बेनीगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं विपक्षियों की माने तो उनके अनुसार जहां पर वह दीवार खड़ी कर रहे थे वह उनके स्वयं की भूमि है जिसका किसी से किसी प्रकार का कोई वास्ता नहीं है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

भूमि विवाद में जमकर बरसे ईंट-पत्थर, जेसीबी चालक घायल हरदोई बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव पट्टी में मंगलवार को भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में जमकर बरसे ईंट पत्थर, जिसमें जेसीबी चालक हुआ घायल, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची प्रतापनगर चौकी पुलिस ने घायल जेसीबी चालक को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा।बताते चलें कि पट्टी नयागांव निवासी कपिल अवस्थी व अवनीश अवस्थी पुत्रगण इंद्रसेन अवस्थी ने बताया कि ग्राम नयागांव स्थित एक भूमि पर बीते एक दशक से उनके परिवार का कब्जा है, उक्त भूमि का बैनामा उनकी पारिवारिक सदस्य कुसुमा देवी के नाम नयागांव निवासी रामसेवक से कराया गया था, इंद्रसेन के अनुसार उक्त जमीन पर मंगलवार को विपक्षियों द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा था, जिसका उन्होंने विरोध किया, और अपनी जमीन की सफाई के लिए मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई, और जैसे ही जेसीबी कार्य शुरू करने पहुंची, तभी विपक्षी लोगों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया, जिससे जेसीबी चालक शरद कुमार निवासी ग्राम भिठौली थाना मिश्रिख गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उपद्रव कर रहे दो लोगों को हिरासत मे ले लिया जिससे तनाव पूर्ण माहौल पर काबू पाया जा सका तत्पश्चात घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।घटना को लेकर इंद्रसेन अवस्थी ने विपक्षियों द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया गया जबकि बेनीगंज पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मौके पर गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं विपक्षियों की माने तो उनके अनुसार जहां पर वह दीवार खड़ी कर रहे थे वह उनके स्वयं की भूमि है जिसका किसी से किसी प्रकार का कोई वास्ता नहीं है हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों के दावों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

गोरखपुर वैभव हत्याकांड: हर आंख नम, हर जुबान पर वैभव... गम व गुस्से में खजनी के लोग

गोरखपुर। खजनी में मासूम वैभव का शव बरामद होने की खबर फैलते ही पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बाजारों से लेकर गलियों तक हर ओर इसी घटना की चर्चा होती रही।

लोगों के चेहरों पर मासूम की मौत का गहरा दुख था, वहीं पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगने से हर कोई स्तब्ध नजर आया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सराफा व्यापारी के घर पहुंच गए। परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। आसपास के लोगों का कहना था कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जिस मोहल्ले को शांत और सुरक्षित माना जाता है, वहीं इतनी दर्दनाक वारदात हो सकती है।

इसके साथ ही कस्बे में दिनभर एक ही सवाल गूंजता रहा कि जिस व्यक्ति पर वर्षों से परिवार भरोसा करता था, उसी ने परिवार की खुशियां छीन लीं। साथ ही लोग आरोपित पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहते मिले कि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

एक महीने पहले मां गईं, अब वैभव भी चला गया

खजनी के सराफा कारोबारी लक्ष्मीनारायण वर्मा का परिवार अभी एक माह पहले बहू श्वेता वर्मा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 10 वर्षीय वैभव की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मां को खोने के बाद घर का सबसे छोटा बेटा ही सबकी उम्मीद बना हुआ था, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी।

घर में हर तरफ चीख-पुकार, सन्नाटा और अपनों के बिछड़ने का असहनीय दर्द पसरा है। हनुमान वर्मा बार-बार बेटे और पत्नी को याद कर रो रहे थे। प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को रखने के दौरान भी वह राते हुए बोले एक महीने पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई अब उनका छोटा बेटा चला गया।

साइबर एक्सपर्ट था आरोपित

पुलिस के अनुसार आरोपित सर्वेश साइबर एक्सपर्ट था। मासूम का अपहरण करने के बाद उसने फिरौती के लिए सराफा कारोबारी के मोबाइल फोन पर आनलाइन मैसेज भेजा था, जिसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ वह साइबर अपराध की जानकारी भी रखता था।

शादी और आनलाइन गेमिंग में बना कर्जदार

आरोपित सर्वेश पर करीब 38 लाख का कर्ज था। यह कर्ज उसने एक वर्ष पहले की शादी और आनलाइन गेमिंग में लिया। कर्ज का बोझ बढ़ने से वह परेशान था और जल्द से जल्द उसे चुकाना चाहता था, जिसके बाद उसने सराफा व्यापारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई थी और मैसेज किया था। लेकिन, शोर मचाने पर उसने मासूम की हत्या कर दी।

दोस्त ने मकान गिरवी रख दिया था कर्ज

सर्वेश ने अपनी शादी में दोस्त से भी करीब 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए उसके दोस्त ने अपने मकान को गिरवी रखकर पहले खुद कर्ज लिया और फिर आरोपत को दिया था। मासूम हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित के दोस्त को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पूछताछ में मासूम हत्याकांड में दोस्त के शामिल नहीं होने पर पुलिस उसे छोड़ने की तैयारी में है।

दरवाजे पर बंधे पशुओं को भेजा गया गौशाला

डीएम और एसएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय और थानाध्यक्ष बांसगांव आरोपित के घर पहुंचे। आरोपित के घर ताला लगाकर उसे सील किया गया। इसके बाद दरवाजे पर बंधे चार पशुओं को गौशाला केंद्र भिजवाया गया।

जाम से परेशान रहे यात्री

मासूम की हत्या से नाराज परिजनों और व्यापारियों द्वारा जाम लगाने से तीनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान वाहनों से उतरकर यात्री पैदल अपने-अपने गंतव्य को निकले। किसी ने सामान को माथे पर रखा और बच्चों को गोंद में लेकर जा रहे थे तो कोई प्रदर्शन का हिस्सा बनने और घटनाक्रम को जानने के लिए भीड़ में शामिल होते गए।

युवाओं में दिखा आक्रोश

मासूम हत्याकांड का सबसे अधिक आक्रोश युवओं में दिखा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और व्यापारी वहां से चले गए। लेकिन, युवा वहां मौजूद रहे और आरोपित के मकान पर तत्काल बुलडोजर चलाने की मांग करते रहे। हालांकि भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों को देख कुछ देर बाद युवा वहां से हट गए। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया।

भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रही पुलिस

मासूम के लापता होने के बाद खजनी थाना पुलिस लगी टीमे सोमवार दोपहर तीन बजे से चल रही थी। शाम को आरोपित के पकड़े जाने के बाद उसके घर की सुरक्षा से लेकर पूछताछ के क्रम में लगी रही। इसी बीच सुबह हत्यारे के स्वीकार करने के बाद जब परिजनों को पता चला तो उनका आक्रोश फूट पड़ा।

इसके बाद वह कस्बे के व्यापारियों के साथ सड़क पर उतर गए। इधर, थकी हारी पुलिस को इसका अंदाजा नहीं था और भीड़ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए थाने की तरफ बढ़ी तो अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुलाया। तब जाकर भिड़ और आक्रोश को नियंत्रित किया जा सका। इसके बद भी महिलाएं थाने के अंदर तक पहुंच गई।

आरोपित को रात में ही हटा दिया गया

मासूम की हत्या में गिरफ्तार किए गए आरोपित को पहले खजनी थाने लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान मासूम के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। उनका गुस्सा देख और आरोपित द्वारा घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस अनहोनी की आशंका में आरोपित को खजनी थाने से हटा दी थी। जिसके कारण जब महिलाएं थाने पहुंचकर बंदीगृह का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आरोपित वहां नहीं मिला।

गोरखपुर वैभव हत्याकांड: हर आंख नम, हर जुबान पर वैभव... गम व गुस्से में खजनी के लोग गोरखपुर। खजनी में मासूम वैभव का शव बरामद होने की खबर फैलते ही पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बाजारों से लेकर गलियों तक हर ओर इसी घटना की चर्चा होती रही। लोगों के चेहरों पर मासूम की मौत का गहरा दुख था, वहीं पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगने से हर कोई स्तब्ध नजर आया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग सराफा व्यापारी के घर पहुंच गए। परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। आसपास के लोगों का कहना था कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जिस मोहल्ले को शांत और सुरक्षित माना जाता है, वहीं इतनी दर्दनाक वारदात हो सकती है। इसके साथ ही कस्बे में दिनभर एक ही सवाल गूंजता रहा कि जिस व्यक्ति पर वर्षों से परिवार भरोसा करता था, उसी ने परिवार की खुशियां छीन लीं। साथ ही लोग आरोपित पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहते मिले कि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक महीने पहले मां गईं, अब वैभव भी चला गया खजनी के सराफा कारोबारी लक्ष्मीनारायण वर्मा का परिवार अभी एक माह पहले बहू श्वेता वर्मा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि 10 वर्षीय वैभव की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। मां को खोने के बाद घर का सबसे छोटा बेटा ही सबकी उम्मीद बना हुआ था, लेकिन उसकी मौत ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। घर में हर तरफ चीख-पुकार, सन्नाटा और अपनों के बिछड़ने का असहनीय दर्द पसरा है। हनुमान वर्मा बार-बार बेटे और पत्नी को याद कर रो रहे थे। प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को रखने के दौरान भी वह राते हुए बोले एक महीने पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई अब उनका छोटा बेटा चला गया। साइबर एक्सपर्ट था आरोपित पुलिस के अनुसार आरोपित सर्वेश साइबर एक्सपर्ट था। मासूम का अपहरण करने के बाद उसने फिरौती के लिए सराफा कारोबारी के मोबाइल फोन पर आनलाइन मैसेज भेजा था, जिसे देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंप्यूटर का ज्ञान होने के साथ वह साइबर अपराध की जानकारी भी रखता था। शादी और आनलाइन गेमिंग में बना कर्जदार आरोपित सर्वेश पर करीब 38 लाख का कर्ज था। यह कर्ज उसने एक वर्ष पहले की शादी और आनलाइन गेमिंग में लिया। कर्ज का बोझ बढ़ने से वह परेशान था और जल्द से जल्द उसे चुकाना चाहता था, जिसके बाद उसने सराफा व्यापारी के बेटे के अपहरण की योजना बनाई थी और मैसेज किया था। लेकिन, शोर मचाने पर उसने मासूम की हत्या कर दी। दोस्त ने मकान गिरवी रख दिया था कर्ज सर्वेश ने अपनी शादी में दोस्त से भी करीब 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था। इसके लिए उसके दोस्त ने अपने मकान को गिरवी रखकर पहले खुद कर्ज लिया और फिर आरोपत को दिया था। मासूम हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित के दोस्त को भी हिरासत में लिया है। हालांकि पूछताछ में मासूम हत्याकांड में दोस्त के शामिल नहीं होने पर पुलिस उसे छोड़ने की तैयारी में है। दरवाजे पर बंधे पशुओं को भेजा गया गौशाला डीएम और एसएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय और थानाध्यक्ष बांसगांव आरोपित के घर पहुंचे। आरोपित के घर ताला लगाकर उसे सील किया गया। इसके बाद दरवाजे पर बंधे चार पशुओं को गौशाला केंद्र भिजवाया गया। जाम से परेशान रहे यात्री मासूम की हत्या से नाराज परिजनों और व्यापारियों द्वारा जाम लगाने से तीनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान वाहनों से उतरकर यात्री पैदल अपने-अपने गंतव्य को निकले। किसी ने सामान को माथे पर रखा और बच्चों को गोंद में लेकर जा रहे थे तो कोई प्रदर्शन का हिस्सा बनने और घटनाक्रम को जानने के लिए भीड़ में शामिल होते गए। युवाओं में दिखा आक्रोश मासूम हत्याकांड का सबसे अधिक आक्रोश युवओं में दिखा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन और व्यापारी वहां से चले गए। लेकिन, युवा वहां मौजूद रहे और आरोपित के मकान पर तत्काल बुलडोजर चलाने की मांग करते रहे। हालांकि भारी संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों को देख कुछ देर बाद युवा वहां से हट गए। इसके बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। भीड़ को नियंत्रित करने में विफल रही पुलिस मासूम के लापता होने के बाद खजनी थाना पुलिस लगी टीमे सोमवार दोपहर तीन बजे से चल रही थी। शाम को आरोपित के पकड़े जाने के बाद उसके घर की सुरक्षा से लेकर पूछताछ के क्रम में लगी रही। इसी बीच सुबह हत्यारे के स्वीकार करने के बाद जब परिजनों को पता चला तो उनका आक्रोश फूट पड़ा। इसके बाद वह कस्बे के व्यापारियों के साथ सड़क पर उतर गए। इधर, थकी हारी पुलिस को इसका अंदाजा नहीं था और भीड़ सड़क पर प्रदर्शन करते हुए थाने की तरफ बढ़ी तो अधिकारियों ने कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुलाया। तब जाकर भिड़ और आक्रोश को नियंत्रित किया जा सका। इसके बद भी महिलाएं थाने के अंदर तक पहुंच गई। आरोपित को रात में ही हटा दिया गया मासूम की हत्या में गिरफ्तार किए गए आरोपित को पहले खजनी थाने लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान मासूम के परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। उनका गुस्सा देख और आरोपित द्वारा घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं देने पर पुलिस अनहोनी की आशंका में आरोपित को खजनी थाने से हटा दी थी। जिसके कारण जब महिलाएं थाने पहुंचकर बंदीगृह का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो आरोपित वहां नहीं मिला।

Hardoi, Hardoi | Jul 29, 2026

हरदोई: हरदोई में शराब पीने के दौरान पानी लाने को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, धारदार हथियार से दोस्त पर हमला, लखनऊ रेफर - Hardoi News