कालपी: कालपी कोतवाली क्षेत्र में दलित परिवार से मारपीट और छेड़छाड़ का मामला बढ़ा, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की एंट्री
Kalpi, Jalaun | May 3, 2026 कालपी क्षेत्र में दलित परिवार के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है, पीड़ित पक्ष दो बार एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दे चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई, वही रविवार सुबह 10:30 बजे मामले में अब भीम आर्मी की एंट्री हो गई है, संगठन की ओर से आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पीड़ित परिवार और नाबालिग किशोरी से वीडियो कॉल पर बात कराई।