दमोह: टेड के पास अज्ञात बुलेरो चालक ने वृद्ध को मारी जोरदार टक्कर, घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कराया गया जबलपुर रिफर
Damoh, Damoh | Feb 26, 2024 दमोह जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले टेड के पास बुलैरो चालक के द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने पर बाइक सवार वृद्ध को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से वृद्ध की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया है।