शिवपुरी नगर: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान और महिलाओं से अभद्रता के मामले में भीम आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने आज बुधवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला प्रभारी जसरथ आजाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कोलारस क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ था।