दिनांक 20/21.06.2026 की रात्रि में थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ में बदमाश गौरव एवं सनी उर्फ जयसूर्या के पैर में गोली लगने के उपरांत उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य बदमाश अशोक को मौके से गिरफ्तार किया गया है। कुल 03 बदमाश गिरफ्तार किए गए। कब्जे से 03 तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस व 02 मिस कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद।
अभियुक्तों से की गई पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि दिनांक 18.06.2026 को फैक्ट्री एरिया स्थित परफेक्ट शू कंपनी के सामने लूट के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने की घटना इन्हीं के द्वारा कारित की गई थी। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त सनी उर्फ जयसूर्या के विरूद्ध पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त गौरव के विरूद्ध पूर्व में लूट, छेड़छाड़, चोरी आदि धाराओं में 04 अभियोग पंजीकृत हैं।
अभियुक्त अशोक के विरूद्ध पूर्व में संगीन धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
बाइट ~ सुश्री अमीषा, सहायक पुलिस आयुक्त, हरीपर्वत, कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
Agra, Uttar Pradesh | Jun 21, 2026