पिंड्रा: वाराणसी में ससुराल वालों ने 5 लाख और 100 ग्राम सोने की मांग की, फूलपुर में 7 माह की गर्भवती को घर से निकाला
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने अपने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न मारपीट और घर से निकलने का आरोप लगाया है। पिता ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे दहेज के रूप में 5 लख रुपए और 100 ग्राम सोने की डिमांड की है। मांग पूरी न होने पर 7 माह की गर्भवती होने के बावजूद उसे घर से निकाल दिया गया।