🪔 दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन तैयार; शांति समिति की बैठक में सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा
◆ जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित; पुलिस अधीक्षक श्री कोटा किरण कुमार सहित वरीय पदाधिकारी, पूजा एवं शांति समिति के सदस्य तथा जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित।
📋 पूजा समितियों को लाइसेंस हेतु आवेदन एवं स्वयंसेवकों की सूची संबंधित थाना में जमा करने तथा स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र की व्यवस्था करने का निर्देश।
📍 प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित रूट एवं समय का सख्ती से पालन, ठहराव स्थलों का चिह्नांकन एवं स्पष्ट रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश।
🚫 डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध; पूजा पंडालों एवं जुलूसों में केवल पूजा एवं भक्ति गीतों का प्रसारण। मेला एवं जुलूस में हथियार लेकर चलने अथवा प्रदर्शन की अनुमति नहीं।
🚦 नवमी एवं दशमी की संध्या में हॉस्पिटल मोड़ से काको मोड़ के बीच वाहनों, ऑटो एवं ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश। एम्बुलेंस के सुगम आवागमन को प्राथमिकता।
📹 पंडालों में CCTV कैमरे सक्रिय रखने, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश-निकास तथा हेल्प डेस्क-सह-खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
🧯 अग्निसुरक्षा के लिए फायर NOC, ISI मार्क वाले अग्निशामक यंत्र, सुरक्षित विद्युत वायरिंग एवं आपातकालीन निकास की समुचित व्यवस्था के निर्देश।
👮 संवेदनशील स्थलों एवं जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी; बड़े पूजा पंडालों में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
🤝 जिला प्रशासन की अपील—अफवाहों एवं भड़काऊ/अपुष्ट सोशल मीडिया संदेशों से बचें, नियमों का पालन करें और दुर्गा पूजा को श्रद्धा, उल्लास, आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
#दुर्गापूजा #शांति_समिति #सुरक्षित_दुर्गापूजा #आपसी_सद्भाव #जिला_प्रशासन_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Oct 6, 2026