खंडवा नगर: ऑनलाइन जुए से कर्ज में डूबे कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, 20 दिन पहले हुई थी सगाई
रीवा में पदस्थ बड़वानी के रहने वाले एक पुलिसकर्मी ने शुक्रवार को खंडवा में फांसी लगाकर जान दें दी थी। जांच में सामने आया कि पुलिसकर्मी कर्जदार हो चुका था। उसे ऑनलाइन गेमिंग (जुआ-सट्टा) की लत थी, इसी के चलते दोस्त, रिश्तेदारों से उधार पैसा ले रखा था। गेमिंग की लत ना छूटने और कर्ज चुकता ना होने के चलते वह परेशान हो गया। इसी तनाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।