भोरे: महेशपुर में CO सह प्रभारी CDPO वेद प्रकाश नारायण ने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का किया उद्घाटन, कहा; मिलेंगी सारी सुविधा
विजयीपुर प्रखंड के अहियापुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर में बुधवार को नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ वेद प्रकाश नारायण ने विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित भवन का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि इस केंद्र के खुलने से नौनिहालों को पढ़ने से लेकर पोषाहार तक समुचित व्यवस्था मिलेगी।