जानसठ: जानसठ पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत 4 किलो 725 ग्राम गांजे के साथ एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार
जानसठ पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार शाम 6:00 बजे के आसपास जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत गांजा तस्कर रामानंद को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लाखों रुपए कीमत का 4 किलो 725 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसमें बाजार की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है, पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए तस्कर को जेल भेज दिया है।