रायसेन: रायसेन जिला अस्पताल में आधार केंद्र पर विवाद, पुलिस ने कराया समझौता, युवक ने रखा अपना पक्ष
Raisen, Raisen | Oct 9, 2025 रायसेन जिला अस्पताल में आधार केंद्र संचालक का विवाद गरमा रहा है। सोमवार को केंद्र से लैपटॉप ले जाने वाले युवक धर्मेद्र कुशवाहा ने अपने पक्ष रखते हुए आरोप लगाते हुए बताया कि उसने आधार केंद्र संचालक के लिए वर्षा कुशवाहा को मशीनें किराए पर दी थीं। लेकिन उन्होंने ना तो मशीनों का किराया दिया और ना ही वापस कीं।