कोलायत: हदां थाना क्षेत्र में खेत में बुलाकर युवक से की गई मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज
हदां थाना क्षेत्र में खेत में बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी पदमाराम पुत्र अक्खाराम निवासी हदां ने रिपोर्ट देकर बताया कि 9 मई 2026 को सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर हदां आया हुआ था।