बिसौली: वजीरगंज पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर की गई कार्रवाई
Bisauli, Budaun | Apr 21, 2026 बदायूं जनपद के थाना वजीरगंज पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को 3 बजे करीब पुलिस टीम ने विभिन्न मुकदमों से संबंधित वारंटी अभियुक्तों को दबिश देकर गिरफ्तार किया।