कोरबा: कोरबा में भाजपा ने निकाला विशाल मौन जुलूस, विधायक अनुज शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
Korba, Korba | Jun 25, 2026 भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर "संविधान हत्या दिवस" के रूप में लोकतंत्र के काले अध्याय को याद करते हुए बुधवार की शाम सात बजे विशाल मौन जुलूस निकाला गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।