श्री गंगानगर: पेयजल की मांग को लेकर निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को सौंपा गया ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 25, 2026
निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि के नेतृत्व में शनिवार को दोपहर 2:00 बजे वार्ड न. 8 में पानी की किल्लत की समस्या के निस्तारण हेतु वार्डवासियों द्वारा उपखण्ड अधिकारी नयन गौतम को ज्ञापन सौंपा। निवर्तमान पार्षद बंटी वाल्मीकि ने बताया कि गत 04 वर्षो से एल एंड टी ने जब से पानी सप्लाई शुरू की है, तब से पानी की लगातार बड़े रूप से समस्या आ रही है।