भुसावर: भुसावर में 5 साल से फरार टॉप-10 स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार
भुसावर। पुलिस ने ट्रैक्टर लूट मामले में 5 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी महेंद्र को गिरफ्तार किया है। मजाजपुर निवासी आरोपी टॉप-10 स्थायी वारंटियों में शामिल था। थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि 7 अप्रैल 2021 को भुसावर थाने में मारपीट, फायरिंग और नकदी छीनने का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी साल 2021 से फरार था।