हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पैराबैडमिंटन खिलाड़ी रूचि त्रिवेदी को किया सम्मानित
Hardoi, Hardoi | Jul 16, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने हरदोई की पैराबैडमिंटन खिलाड़ी रूचि त्रिवेदी को उनकी युगांडा ओपन चैम्पियनशिप में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।रूचि ने हाल ही में युगांडा ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सिंगल,डबल्स व मिक्स डबल्स में जीत हासिल की है।डीएम ने कहा कि रूचि त्रिवेदी की उपलब्धियां वास्तव में जनपद को गौरवान्वित करने वाला है।