मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को मौजा सिरकाडीह में पारंपरिक फोदी खेल का भव्य आयोजन किया गया। यह खेल आदिकाल से चली आ रही स्थानीय सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष मकर संक्रांति के मौके पर पूरे उत्साह के साथ खेला जाता है। खेल के लिए लकड़ी से बनी 10 से 15 फोदी (गेंद) तैयार की गईं, जिन्हें गांव की नीचे टोली से लेकर गांव के बीचोबीच दो टीमों के ब