देवास: देवास-भोपाल मार्ग पर यात्री बसों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग की कार्रवाई, ₹62500 का चालान
Dewas, Dewas | Apr 10, 2026 जिला परिवहन विभाग द्वारा 18 यात्री बसों पर कार्रवाई कर 62 हजार 500 रुपए का लगाया जुर्माना। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बसों एवं अन्य वाहनों में कमी या अनियितमताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।