रामानुजगंज: प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध रेत उत्खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर किए गए जब्त
रामानुजगंज रविवार अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मौके से दो ट्रैक्टर वाहन जब्त किए हैं। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा को जोड़ने वाली कनहर नदी पुल के नीचे की गई, जहां अवैध रूप से रेत निकासी की जा रही थी। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से पुल की नींव कमजोर होने का खतरा मंडरा रहा था