कांटी: कांटी एनटीपीसी के पास मिली महिला के शव का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या
कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के पास बीते दिनों एक महिला का शव बरामद हुआ था जिस मामले में पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई थी। जिसको लेकर पुलिस ने मृतक के प्रेमी के पिता को गिरफ्तार कर भेजा जेल दिया। इसको लेकर शुक्रवार दिन के 2 बजे SDPO-01 सुचित्रा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।