धौलपुर: दो बाइकों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, महिला सहित दो लोग घायल, एक की हालत गंभीर
सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओदी का पूरा गांव के पास मंगलवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सालय में रेफर किया गया है। मृतक की पहचान उमाशंकर के रूप में हुई हादसे में