महवा: पुलिस ने चेक अनादरन मामले में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, बालाहेड़ी पुलिस की कार्रवाई
Mahwa, Dausa | Oct 10, 2025 पुलिस ने चेक अनादरन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि जितेंद्र जाटव निवासी खेड़ला बुजुर्ग को चेक अनादरन मामले में गिरफ्तार कर लिया।उन्होंने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था व अब तक 1 दर्जन स्थान बदल चुका था।पुलिस ने सोशल मीडिया द्वारा आरोपी का पता कर गिरफ्तार कर लिया।